अनूपपुर/ पुरानी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा के जिला महामंत्री एवं समाजसेवी जितेंद्र सोनी ने समर्थकों एवं इष्ट मित्रों के साथ पौधरोपण किया है। आज भाजपा के जिला महामंत्री जीतेन्द्र सोनी का जन्मदिन था जिसे विशेष बनाने के लिए श्री सोनी ने हनुमान दरबार में विधि विधान से पूजा पाठ कर ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। रजहा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण पर हरियाली महोत्सव के तहत एक पेड़ 100 पुत्र समान का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और श्री सोनी ने बताया कि पौधरोपण हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है एवं वृक्ष जैसा जीवन दीर्घायु होता है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्त्ता सहित एवं नेता कार्यकर्ता संगठन के उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय अनूपपुर में धूमधाम से मीठा खिलाकर पुष्पभेंट कर जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी का जन्म दिवस मनाया गया। जितेंद्र सोनी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना सफर प्रारम्भ किया था। इसके अतिरिक्त भाजपा युवा मोर्चा के दो बार जिला अध्यक्ष एवं एक बार प्रदेश उपाध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर हैं।













