April 18, 2026 12:35 am

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

यात्री सुरक्षा की नई पहल, कोच में लगाए जा रहे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार तकनीकी उन्नयन और नवाचार की दिशा में कार्य कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 1052 यात्री कोच में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे रेल यात्रा को और अधिक सुरक्षित तथा भरोसेमंद बनाया जा सके। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सुरक्षित और स्मार्ट रेलवे’ विजन के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा पूरे देश में 74,000 यात्री डिब्बों व 15,000 लोकोमोटिव इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना की घोषणा की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लगाए जा रहे कैमरा कोच के प्रमुख हिस्से जैसे प्रवेश एवं निकास द्वार के पास निगरानी के उद्देश्य से इंस्टॉल किए जा रहे हैं। आरक्षित कोच में 4 और अनारक्षित कोच में 6 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इंस्टॉलेशन के दौरान यह विशेष ध्यान रखा गया है कि यात्रियों की निजता बनी रहे और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ हो । रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों का चयन करें, जो कि स्पष्ट वीडियो फुटेज रिकॉर्ड कर सकें और कम रोशनी में भी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें। ‘इंडिया एआई’ मिशन के तहत कैमरा से प्राप्त डेटा के विश्लेषण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग की संभावनाओं को भी गंभीरता से तलाशने का सुझाव दिया है। यह पहल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें प्रत्येक रेलयात्रा को केवल सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और आधुनिक बनाने की ओर प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!