April 17, 2026 11:08 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

RNI No: MPHIN/2017/76083

वरिष्ठ अधिवक्ता बासुदेव चटर्जी ने लिखा डीआरएम को पत्र

अनूपपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता बासुदेव चटर्जी शहर के जरुरी मुद्दों पर अपनी सक्रियता का परिचय देते ही रहते हैं एवं सम्बन्धित उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर शहर में व्याप्त समस्याओं पर ध्यानाकर्षण कराते ही रहते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे में सुधार एवं विस्तार हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख कर मांग करते हैं। सीआईसी सेक्शन अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे जोनल मुख्यालय बिलासपुर के अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन जो छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी छोर में स्थित आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा क्षेत्र है। अंचल में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग लगातार स्थानीय व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा निरन्तर की जा रही है। आदिवासी बाहुल्य पिछड़े क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की नितान्त आवश्यकता है अम्बिकापुर में पूर्व से स्वीकृत वाशिंग प्लान्ट का निर्माण कार्य अविलम्ब प्रारम्भ कराया जाय। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुए लगभग 25 वर्ष होने को आ रहा है। अम्बिकापुर एवं चिरमिरी से एक मात्र सवारी गाडी अम्बिकापुर-दुर्ग के मध्य विगत 20 वर्षों से चल रही है इसी तरह चिरमिरी-बिलासपुर के माय एक साधारण सवारी गाड़ी विगत 35 वर्षा से चल रही है नये राज्य के निर्माण के 25 वर्ष गुजर जाने के बाद आदिवासी बाहुल्य पिछड़े क्षेत्र में आबादी का विस्तार भी हुआ है। इस अंचल के लोगों को राज्य की राजधानी रायपुर विभागीय कार्यों, अन्य आवश्यक कार्यों, व्यवसायिक प्रयोजन से रायपुर में आवागमन के साथ एवं चिकित्सीय सुविधाओं क व्यापारिक कार्यों के वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लोगों का क्रमशः बिलासपुर-रायपुर-नागपुर आना-जाना बना रहता है। इस वास्ते बिलासपुर जोनल मुख्यालय द्वारा पूर्व में भेजे गये प्रस्ताव अनुसार अम्बिकापुर से दुर्ग के मध्य पूर्व के समय से प्रस्तावित इन्टरसिटी एक्सप्रेस को अविलम्ब प्रारंभ कराया जाये। अम्बिकापुर से नागपुर के मध्य एक दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से चलायी जाये, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अम्बिकापुर से दुर्ग के मध्य बलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का एक अतिरिक्त रैंक की व्यवस्था कर विस्तार नागपुर इतवारी तक किया जाये, गोदिया-बरौनी का विस्तार नागपुर इतवारी तक किया जाये, अम्बिकापुर से जबलपुर के मध्य चल रही इन्टर सिटी एक्सप्रेस का विस्तार वया गोंदिया होकर नागपुर तक के लिए किया जाये, नागपुर से शहडोल के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार एक अतिरिक्त रैंक की व्यवस्था के साथ अम्बिकापुर तक किया जाये। साथ ही अम्बिकापुर से निजामुद्दीन के मध्य चल रही साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाया जाये। इसके अतिरिक्त अन्य जरुरी मुद्दों को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता बासुदेव चटर्जी ने डीआरएम को पत्र में उल्लेखित किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!