April 17, 2026 5:55 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

छात्रवृत्ति के लिए ओटीआर नम्बर और आधार सत्यापन होगा अनिवार्य


छात्रवृत्ति के लिए ओटीआर नम्बर और आधार सत्यापन होगा अनिवार्य
अनूपपुर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। छात्रवृत्ति के लिए पात्र कक्षा नवीं से महाविद्यालय स्तर तक के विद्यार्थियों को दो चरणों में ओटीआर प्राप्त कर आवेदन पत्र दर्ज करना होगा। छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए ओटीआर नम्बर और आधार सत्यापन कराना अनिवार्य है। इस संबंध में बताया गया है कि दो लाख 50 हजार वार्षिक आय सीमा के अनुसूचित जाति, जनजाति परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर पंजीयन कराकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त करना होगा। इसके लिए विद्यार्थी को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की वेबसाइट अथवा एनएसपी ओटीआर मोबाइल एप डाउनलोड करके उसमें आवश्यक जानकारियाँ दर्ज करनी होंगी। सभी जानकारियाँ दर्ज होने के बाद उससे रिफरेंस नम्बर प्राप्त होगा। इसके दूसरे चरण में एनएसपी ओटीआर एप अथवा आधार फेस आरडी सर्विस ऐप को डाउनलोड करके रिफरेंस नम्बर से ओटीआर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे प्राप्त ओटीआर नम्बर से एमपीटॉस पोर्टल पर छात्रवृत्ति का आवेदन दर्ज होगा।

छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई प्रक्रिया के अनुसार पात्र विद्यार्थियों की एक माह की समय सीमा में ओटीआर पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने,सभी प्राचार्य विद्यार्थियों की ओटीआर नम्बर सहित सूची तैयार करके प्रस्तुत करने के संबंध में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने निर्देश दिए हैं उन्होंने सभी छात्रावास अधीक्षको को निर्देशित किया है कि वह छात्रावासों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के प्रोफाइल पंजीयन के साथ-साथ उनका ओटीआर नम्बर भी प्रवेश पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। ओटीआर प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी के आधार सत्यापित मोबाइल नम्बर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इस मोबाइल नम्बर को बैंक खाते से भी जुड़ा होना आवश्यक है। ओटीआर पंजीयन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, अन्य शिक्षण संस्थानों तथा छात्रावासों के सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विद्यार्थी सरलता से ओटीआर पंजीयन नम्बर प्राप्त कर सकें।
जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त ने बताया है कि इस संबंध में सभी स्कूलों, महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!