April 17, 2026 4:19 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) के आईईसी जन संवाद के संबंध में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर।

भारत सरकार द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उसके वैधानिक प्रावधानों, विशेषताओं एवं लाभों के व्यापक एवं प्रभावी प्रसार के उद्देश्य से जन संवाद आधारित सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) कार्यक्रम संचालित किए जाने के निर्देश के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिनियम के उद्देश्य वैधानिक ग्रामीण रोजगार अधिकारों को सुदृढ करने, पारदर्शी मजदूरी भुगतान प्रणाली सुनिश्चित करने तथा पंचायत अधारित योजना क्रियान्वयन को सशक्त बनाने के परिपेक्ष्य में अधिनियम से संबंधित सही, तथ्यपरख एवं सुसंगत जानकारी का ग्राम पंचायत स्तर तक प्रसार किए जाने के निर्देश दिए है।
उन्होने उद्देश्य की पूर्ति हेतु जन संवाद आधारित कार्यक्रम की विस्तृत समय सारणी, गतिविधियां एवं अपेक्षित परिणामों की रूपरेखा के प्रस्तावित कार्यक्रम सूचना केन्द्रित एवं प्रशासनिक प्रकृति, जिसमें जन जागरूकता, शिक्षा एवं जन संवाद से संबंधित गतिविधियां सम्मिलित हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने प्राप्त निर्देश के परिपालन में जन संवाद आधारित आईईसी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर उपयुक्त संस्थागत व्यवस्थाओं के माध्यम से समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने व कार्यक्रम की नियमित निगरानी, अभिलेखीकरण एवं समयबद्ध साप्ताहिक प्रतिवेदन (उच्च गुणवत्तापूर्ण फोटो/वीडियो के साथ) निर्धारित प्रारूप अनुसार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!