April 17, 2026 4:19 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

सही मार्गदर्शन से बच्चे कर सकते हैं बड़ा मुकाम हासिल – कलेक्टर

अनूपपुर। जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कलेक्टर द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को बैग, शील्ड, वाटर बॉटल, लंच बॉक्स, ज्योमेट्री बॉक्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इन विद्यार्थियों में कक्षा दूसरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के अंदर अपार क्षमता होती है और वे भविष्य में कुछ बड़ा एवं अच्छा कर सकते हैं। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग की है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों के अध्ययन एवं अध्यापन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि उनकी प्रतिभा को उचित दिशा मिल सके।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आगे बढ़ने का अवसर मिले, तो घबराना नहीं चाहिए। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और विकास पर निवेश करने तथा उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने में संकोच न करें। जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट है, उनका भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल है। उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे जीवन में उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को मिलना चाहिए। ओलंपियाड परीक्षाओं का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए विशेष अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से आव्हान किया कि वे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए वाद-विवाद, विज्ञान प्रदर्शनी, खेल-कूद, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों के माध्यम से निरंतर प्रयास करें। सकारात्मक वातावरण, प्रेरणा और पूर्ण सहयोग मिलने पर बच्चे निश्चित रूप से जीवन में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक आशुतोष कुशवाहा सहित सहायक परियोजना समन्वयक, बीआरसी, जन शिक्षक, मार्गदर्शी शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!