अनूपपुर।
4×800 अडानी थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट 2 x 660 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल कोयला आधारित बिजली स्टेशन के लिए वेलस्पन एनर्जी के मूल प्रस्ताव को 2012 में पर्यावरण मंजूरी (ईसी) प्राप्त हुई। कई वर्षों तक परियोजना पर कोई स्पष्ट प्रगति नहीं होने के कारण, इसे स्थगित या छोड़ दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का आरोप है कि अडानी के गार्ड ने भूमि अधिग्रहित क्षेत्र पर किसानों को खेती करने के लिए रोकते थे। क्योंकि अधिग्रहण हो जाने 10 साल बाद भी निर्माण न होने से किसान, खेती करने के लिए प्रयासरत थे लेकिन अडानी और वेलस्पन किसानों को प्रवेश करने से रोकते थे। जनवरी 2020 में, वेलस्पन एनर्जी ने अपना नाम बदलकर अडानी पावर लिमिटेड की कंपनी अनूपपुर थर्मल एनर्जी कर लिया। मूल प्रस्ताव के (EC) को अनूपपुर थर्मल एनर्जी में स्थानांतरित कर दिया गया और इसकी वैधता नवंबर 2022 तक बढ़ा दी गई।
अक्टूबर 2024 में, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने एक बैठक में उल्लेख किया कि अनूपपुर थर्मल एनर्जी ने अनूपपुर में 4×800 3,200 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल कोयला संयंत्र के लिए नए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) के लिए आवेदन किया था। बैठक में प्रस्ताव विवरण से यह निष्कर्ष निकला कि मूल ईसी की वैधता 2023 में समाप्त हो गई थी, और परियोजना 2 x 660 मेगावाट से 4 x 800 मेगावाट में बदल गया था। ईएसी ने बाद में सिफारिश की कि नए प्रस्ताव को टीओआर प्रदान किया जाए। टीओआर औपचारिक रूप से अक्टूबर 2024 के अंत में प्रदान किया गया था। मतलब सारा खेल बल, धन और सत्ता के मद चूर अडानी पर्दे की पीछे खेल रहे थे। इसके बाद सितंबर 2025 में, अडानी को कथित तौर पर अनूपपुर में 800 मेगावाट की इकाई से बिजली की आपूर्ति के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड से लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला। यह उसी स्थान से अतिरिक्त 800 मेगावाट के लिए मौजूदा एलओए के अतिरिक्त था। सितंबर 2025 में, 4 x 800 मेगावाट के प्रस्ताव को पर्यावरण मंजूरी प्राप्त हुई। दिसंबर 2024 में, अडानी थर्मल पॉवर कंपनी के बीच खलबली पैदा कर दिया कि प्रस्तावित अनूपपुर कोयला संयंत्र के लिए अडानी की योजना ने एक महत्वपूर्ण वन्यजीव गलियारे में बाघों की आबादी पर संभावित प्रभाव के बारे में चिंताग्रस्त हो गए थे। प्रस्तावित परियोजना स्थल कथित तौर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और कई अन्य वन्यजीव अभयारण्यों के अंतर्गत आता है। एक अनाम समूह ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को चिंताएं सौंपी थीं, जिसमें अनुरोध किया गया था कि क्षेत्र में अन्य मौजूदा कोयला खदानों और कोयला संयंत्रों की उपस्थिति को देखते हुए अदानी अपने प्रस्तावित संयंत्र के लिए संचयी पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन करे। जिसके के जून 2025 में वित्तीय जवाबदेही केंद्र, अडानी ने पावर स्टेशन स्थल पर भूमि-समतल करने का काम शुरू कर दिया था, बावजूद इसके कि कंपनी को पर्यावरण मंजूरी (ईसी) तक प्राप्त नहीं हुई थी। स्थानीय किसानों और निवासियों द्वारा अवैध भूमि-समतलीकरण का विरोध करने के बाद काम बंद करना पड़ा था। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में अडानी अनूपपुर थर्मल पावर प्लांट क्षेत्र में अडानी कंपनी द्वारा अवैध रूप से जमीन समतल करने का काम शुरू किया गया था। प्रभावित लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे थे। वेलस्पन कंपनी ने 2011 में 4 गांवों के 246 किसानों से करीब 360 हेक्टेयर (218.53 हेक्टेयर कृषि भूमि सहित) का अधिग्रहण किया था। हालाँकि, वेलस्पन कंपनी स्थापित करने में विफल रहा, और परियोजना को बाद में अडानी को सौंप दिया या खरीद लिया गया। इसके अतिरिक्त गांव के 2 किसानों से जमीन भी खरीदी गई। अब अडानी के कब्जे में 371 हेक्टेयर जमीन है। 2024 में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) ने पाया कि अडानी पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी अनूपपुर थर्मल एनर्जी (एमपी) प्राइवेट लिमिटेड ने नई संदर्भ शर्तों (टीओआर) के लिए आवेदन किया था। 3,200 मेगावाट के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल कोयला संयंत्र के लिए। इसने कॉन्फ़िगरेशन को 2×660 MW से 4×800 MW 4 इकाइयों में बदल दिया।

अडानी के आगे प्रशासन बना रहा मूकदर्शक
अप्रैल माह में तहसीलदार द्वारा किसानों की अधिग्रहित भूमि को वेलस्पन से अडानी कंपनी को हस्तांतरित करने की अधिसूचना जारी की गई थी। प्रभावित किसानों और स्थानीय लोगों ने लिखित में आपत्ति दर्ज कराकर इसका विरोध किया। किसानों ने अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जमीन अडानी कंपनी को नहीं वेलस्पन कंपनी को दी थी, इसलिए किसान अपनी अधिग्रहित जमीन वापस लेने की मांग कर रहे हैं क्योंकि भूमि अधिग्रहण मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 2002 के तहत किया गया था, जिसके मुताबिक अगर 10 साल में उद्योग नहीं लगाया गया तो वह जमीन किसानों को वापस की जा सकती है। लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई और न ही किसी प्रकार का प्रशासनिक बल प्रदान किया गया। इतना ही नहीं अडानी ने जमीन को समतल का काम शुरू कर दिया था जबकि 15 मई को पर्यावरण मंजूरी के लिए हुई जनसुनवाई पूरी भी नहीं हुई थी। प्रभावित किसान और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। अडानी कंपनी ने प्रभावित किसानों की मांगों को नहीं माना है और कंपनी ने समुदाय की चिंताओं को दरकिनार करते हुए भूमि समतल करने का काम जारी रखा। किसानों ने अवैध काम की शिकायत स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से की लेकिन अधिकारी प्रभावित लोगों की शिकायतों को दरकिनार करते हुए अडानी का पक्ष लेते रहे। प्रभावित किसानों के लगातार कड़े विरोध के बाद आखिरकार अनूपपुर थर्मल पावर प्लांट स्थल पर अवैध भूमि समतलीकरण का काम रोक दिया। जिससे सामुदायिक प्रतिरोध की ताकत खुल कर सामने आया जहाँ प्रशासन और अडानी को घुटने टेकने पड़े।


सफ़ेद पोश को सिस्टम का खुला संरक्षण
यह पहली बार नहीं है जब अडाणी पर मध्य प्रदेश में अवैध भूमि अधिग्रहण और स्थानीय अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगा है। पिछली कई रिपोर्टों में अडानी द्वारा उचित मुआवजे के बिना सार्वजनिक सड़कों और निजी भूमि के अतिक्रमण सामने आए हैं। यह परियोजना गंभीर पर्यावरणीय चिंताओं को भी उठाती है, क्योंकि यह महत्वपूर्ण बाघ गलियारों और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों के पास स्थित है, जिससे क्षेत्र में जैव विविधता को खतरा है। प्रभावित किसान 14 वर्षों से रोजगार और शिक्षा जैसे पुनर्वास लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है, जिससे उनकी कठिनाइयां बढ़ गई हैं। प्रभावित समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है और मांग कर रहा है कि आगे कोई काम शुरू होने से पहले उनकी आवाज सुनी जाए। अनूपपुर में न्याय और पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई जारी है। किसानों और स्थानीय समुदायों द्वारा जारी प्रतिरोध अवैध भूमि अधिग्रहण और बड़ी कोयला बिजली परियोजनाओं के कारण होने वाले पर्यावरणीय क्षरण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।
परियोजना की बढ़ती लागत
2012 में जब वेलस्पन कंपनी को पर्यावरण मंजूरी मिली थी तब परियोजना की अनुमानित लागत करीब 7,273,64 करोड़ करोड़ रुपये थी। जबकि वर्तमान में इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत लगभग 5 गुना बढ़कर 36,600 करोड़ करोड़ रुपये हो गई है। और पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण उपायों के लिए निर्धारित कुल पूंजीगत लागत 5,993 करोड़ रुपये है। अब सवाल उठता है कि परियोजना की इस बढ़ी हुई लागत के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या इस परियोजना की तय लागत का बोझ आम आदमी पर बना रहेगा? और जिम्मेदार प्रशासन चुप्पी साधे रहेंगे। इस परियोजना के लिए भूमि की सफाई आवश्यक होगी, जिसके परिणामस्वरूप हजारों पेड़ों की कटाई होगी एक ऐसा कदम जिसने पर्यावरणीय विरोध को जन्म दिया है। इस पर्यावरणीय क्षति के लिए कौन जिम्मेदार है? वेलस्पन, अडानी, प्रशासन या सरकार? यह सभी सवालों के कटघरों में खड़े हैं। और इस परियोजना की आँच मुख्यालय के रहवासियों को छू नहीं पाएगा इस भ्रम में कोई न रहे, कमर कस लें लड़ाई तेज होगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक
इस साल सितंबर में कोर्ट ने आदेश दिया कि टाइगर रिजर्व की सीमाओं को फिर से निर्धारित करने के प्रस्ताव पर कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले सार्वजनिक परामर्श किया जाना चाहिए. अदालत ने कहा था कि क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट और अभयारण्य दोनों के संबंध में आपत्तियां मांगी जाएंगी.
जयराम रमेश ने कहा कि दूसरा मुद्दा जिस पर कोर्ट को ध्यान देना चाहिए, वह है पूर्व में पर्यावरण मंज़ूरी देने की अनुमति देने वाले अपने फैसले की समीक्षा करना. 8 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही 16 मई 2025 के उस फैसले की समीक्षा का दरवाज़ा खोल दिया था, जिसमें पूर्व प्रभाव से दी जाने वाली पर्यावरणीय मंज़ूरियां पर रोक लगाई गई थी.
जनवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2021 और जनवरी 2022 के केंद्र सरकार के दो आदेशों पर रोक लगा दी थी, जिनमें 2006 के पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) नोटिफिकेशन के तहत अनिवार्य पूर्व पर्यावरण मंज़ूरी के बिना अलग-अलग सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को बाद में पर्यावरण मंज़ूरी दी गई थी. मई में अदालत ने कहा था कि ऐसी पूर्व प्रभाव से स्वीकृतियां देना ‘गंभीर गैर-कानूनी‘ है. लेकिन नवंबर के एक अन्य फैसले में अदालत ने इस निर्णय को पलट दिया और कहा कि पूर्व प्रभाव से मंजूरी न देना ‘पैसे की बर्बादी’ होगी और देश भर की कई सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए समस्या पैदा करेगा.
रमेश ने अपनी 30 दिसंबर की पोस्ट में कहा, ‘ऐसी मंज़ूरियां न्यायशास्त्र की बुनियाद के विरुद्ध हैं और शासन व्यवस्था का उपहास बनाती हैं. इस फैसले की समीक्षा अनावश्यक थी. पूर्व प्रभाव से मंज़ूरी कभी भी नहीं दी जानी चाहिए. क़ानूनों, नियमों और प्रावधानों को अक्सर जानबूझकर इस भरोसे के साथ दरकिनार किया जाता है कि परियोजना शुरू हो जाने के बाद निर्णय प्रक्रिया को ‘मैनेज’ कर लिया जाएगा.’
कांस्टिट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप – पूर्व सिविल सेवा अधिकारियों का एक समूह – ने 28 दिसंबर को मुख्य न्यायाधीश को लिखे खुले पत्र में भी इसी मुद्दे को उठाया था.
रमेश के अनुसार तीसरा मुद्दा, जिस पर सुप्रीम कोर्ट को ध्यान देना चाहिए, वह है राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की शक्तियों को मज़बूत करना.
उन्होंने लिखा, ‘राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को अक्टूबर 2010 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श और सुप्रीम कोर्ट के पूर्ण समर्थन के बाद स्थापित किया गया था. पिछले एक दशक में इसकी शक्तियां काफी हद तक कमज़ोर कर दी गई हैं. अब सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप आवश्यक है, ताकि एनजीटी कानून के अनुसार बिना किसी भय या पक्षपात के काम कर सके.’
उदाहरण के लिए 2017 में नरेंद्र मोदी सरकार ने वित्त अधिनियम 2017 पारित किया, जिसके तहत एनजीटी सहित कई न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए. कार्यकर्ताओं और पर्यावरण वकीलों का कहना है कि इससे एनजीटी की ‘स्वतंत्रता और प्रभावशीलता’ पर असर पड़ा है.
-राजकमल पांडे की ग्राउंड रिपोर्ट












