April 17, 2026 5:44 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के तीन चक्र,प्राणायाम अनुलोम-विलोम का प्रतिभागियों ने किया अभ्यास

अनूपपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती राठौर,जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व मालार्पण कर किया गया।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाशवाणी के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया गया। आकाशवाणी के प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम ,स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश के साथ ही सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का कार्यक्रम किया गया प्रसारित संदेश के अनुसार उपस्थित सभी लोगों ने कतारबद्ध होकर सूर्य नमस्कार प्रार्थना, प्राणायाम की मुद्रा के तहत सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के तीन चक्र प्रतिभागियों द्वारा किए गए। तत्पश्चात प्राणायाम अनुलोम-विलोम का अभ्यास भी कराया गया। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक राजेश शर्मा, श्रीनिवास तिवारी तथा श्रीमती माधुरी राठौर द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का गायन हुआ।

तत्पश्‍चात् स्वामी विवेकानंद जी के संदेश का प्रसारण हुआ। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल,जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक लोकतंत्र सेनानी श्रीमूलचंद अग्रवाल सहित स्पोर्ट्स टीचर, युवाओ, महिलाओं, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य , शिक्षक समेत जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों, पत्रकारों, अधिकारी, कर्मचारियो तथा बड़ी संख्या में विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

जिले के विभिन्न स्कूलों मे भी आयोजित हुए योग कार्यक्रम

जिले के विभिन्न स्कूलों में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!