April 17, 2026 8:08 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 65 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 65 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में अनूपपुर नगर के पटौराटोला वार्ड नं. 02 निवासी श्रीमती संतोषी सिंह गोंड़ ने पुत्री के विवाह हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम ठोड़ीपानी तहसील जैतहरी के राम सिंह ने भू-अधिकार पुस्तिका बनवाए जाने, ग्राम करपा तहसील पुष्पराजगढ़ की सुखवरिया बाई ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने, ग्राम खोलइया विकासखण्ड जैतहरी के रविंद्र कोल ने उच्च शिक्षा हेतु सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम चंदवार तहसील अनूपपुर के गौरव द्विवेदी ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में तथा अन्य आवेदकों ने पट्टे की भूमि का सीमांकन व नक्शा तरमीम कराने, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाए जाने व समग्र आईडी में सुधार कराए जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!