भालूमाड़ा। डाक्टर विपिन कुमार यादव पिता बिरेश प्रसाद यादव उम्र 33 साल निवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पसान का थाना भालूमाडा मे शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 22-08-2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द पसान में डियुटी के दौरान कुछ मरीजों का ईलाज कर रहे थे, तभी लगभग 02.45 बजे एक बुलेट मोटर सायकल बिना नम्बर की सफेद रंग की जिसे मनु पिता रमेश निवासी पसान का चला रहा था, ओम पिता चरकू व दो अन्य लडके पीछे बैठे थे। मनु के द्वारा बुलेट को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सीढी के बगल से बने रैम्प पर चढा कर अस्पताल के अंदर ले जाकर बरामदा से होते हुये ड्यूटी डाक्टर रूम तक बुलेट को चलाते हुए लाये। मनु पिता रमेश व ओम पिता चरकू दोनो मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये बोले कि अभी अस्पताल क्यो बंद कर रहे हो और बुलेट से मेरे कक्ष मैं अनाधिकृत रूप से क्यों घुस गये। तब चारो लडके मुझे माँ बहन की अश्लील गाली देते हुये बोले कि ज्यादा बोलेगा तो तुझे अभी यहाँ जान से खत्म कर देगे। धमकी दे कर मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे व मेरे गले में टंगा आला को खीच कर बाहर फेंक दिये रिपोर्ट पर अपराध क्र. 371/2025 धारा अपराध क्र. 371/2025 धारा 331(3), 296, 115(2), 351(3),324(4), 132, 121(1), 3(5) बी0एन0एस0 एवं 3,4 चिकित्सा सेवा संरक्षण अधिनियम 2008 कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने दिए कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरी. संजय खलको के नेतृत्व में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा अपनी सूझ बूझ व अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणों की तलाश की गई। आरोपी कैशरुल अंसारी पिता मुमताज अहमद उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 जमुना, जैद खान पिता सरफराज खान उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 जमुना, हरीश तिवारी पिता श्री रमेश प्रसाद तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 पसान को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेजा गया। अहम भूमिका थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, उप निरी. ज













