April 17, 2026 8:26 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजुरी। दिनांक 4 जुलाई 2025 को नाबालिक पीड़िता ने थाना आकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की कि आरोपी द्वारा करीब 2 वर्ष पूर्व उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था। तथा बिना उसकी जानकारी के उसकी अश्लील फोटो खींचा था जिसे दिखाकर उसके साथ कई बार ब्लैकमेल कर बलात्कार किया। और जब पीड़िता के द्वारा आरोपी के साथ अवैध संबंध बनाने से मना किया गया तो आरोपी द्वारा पीड़िता की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई जिस पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 240/25 धारा 376 376 (2n), 376(3),450 आईपीसी 5i,6 पोक्सो एक्ट 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को लिया अपनी लिया संज्ञान में

नाबालिक के साथ गंभीर घटना घटित होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जो पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश हेतु आदेशित किया गया जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मो. इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन मे थाना बिजुरी पुलिस द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के 12 घंटे के अंदर आरोपी सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन आरोपी से बरामद किया गया है गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है व मामले की विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, सहायक उप निरीक्षक के प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक प्रभाकर त्रिपाठी, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!