कोतमा। पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थ बैचने वाले व्यक्तियों एवं अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कियें हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में कोतमा पुलिस द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर दो अलग अलग जगहों पर अवैध शराब बेचने, रखने एवं परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
बनियाटोला में जब्त किया अवैध शराब
दिनांक 3 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की नीरज गुप्ता उर्फ शंशाक निवासी बनियाटोला का अपने घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी अवैध शराब विक्री करने हेतु ऱखा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर नीरज उर्फ शंशांक गुप्ता निवासी बनिया टोला कोतमा के घर पर रेड कार्रवाई कर चार खाखी रंग के कार्टूंनो में 190 पाव देशी प्लेन शराब, एक खाखी रंग के कार्टून में रायल स्टेग अंगेजी शराब 21 पाव, एक खाखी कार्टून में मैजिक मोमेन्ट अंग्रेजी शराब 48 पाव, एक खाखी रंग के कार्टून में मैकडावल नम्बर 01 अंगेजी शराब 12 पाव, एक कार्टून मे 14 पाव ब्लू चीप रायल व्हीस्की अंग्रेजी शराब, एवं पारदर्शी पन्नियों में पावर 1000 सुपर स्ट्रांग बीयर 54 केन कुल शराब देशी, अंग्रेजी एवं बीयर 78.300 लीटर कीमती करीब 42000 रूपयें की एवं उक्त शराब परिवहन कियें जाने वाले वाहन क्रमांक सीजी 12 डी 9827 सेन्ट्रो कार कीमती करीब 200000/- रूपये व आरोपी के पास से एक एन्ड्रायड मोबाईल करीब 7000/- रूपये का कुल मशरूका करीबन 2,49000 रूपये का जप्त किया गया है। आरोपी शंशाक गुप्ता उर्फ नीरज गुप्ता से उक्त शराब रखने व विक्रय करने संबंध में पूछतांछ करने पर राजू कुमार अग्रहरी निवासी बुढ़ार का नाम बताने पर आरोपी नीरज गुप्ता उर्फ शंशाक पिता स्व.श्यामलाल गुप्ता निवासी बनिया टोला कोतमा एवं राजू कुमार अग्रहारी पिता हरिहर प्रसाद निवासी जामपानी थाना विदम जिला सोनभद्र (उ.प्र.) हाल पुरानी बस्ती शहड़ोल को भी धारा 34(2) अबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है।
बनियाटोला में ही दूसरी कार्रवाई
दिनांक 3 अगस्त 2025 को ही मुखबिर से मिली सूचना पर बूढ़ी दाई मंदिर के पीछे, बनिया टोला कोतमा से घेराबंदी कर रेड़ कार्रवाई की जाकर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 21 सीए 7966 से (1) विजय कुमार यादव पिता राजकुमार यादव निवासी वार्ड 09 कल्याणपुर कोतमा (2) जोन्टी उर्फ निखिल सोनी पिता संतोष कुमार सोनी निवासी वार्ड क्र0 07 बनिया टोला कोतमा के संयुक्त कब्जे से सफेद रंग की केनों मे 40 लीटर देशी महुआ शराब कीमत करीबन 5200/- रूपए जप्त कर धारा 34 (1) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई एवं शराब परिवहन कर रहे बोलेरो वाहन क्र एमपी 21 सीए 7966 कीमती 500000/- को भी मौके से जप्त किया गया। उक्त कार्रवाईयों में थाना प्रभारी कोतमा निरी.रत्नाम्बर शुक्ल के साथ उप निरी अकबर खान, सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. रामखेलावन यादव, प्र.आर. दिनेश राठौर ,प्र.आर. ज्ञानेन्द्र पासी, कपिल उईके, आर. मनोज उपाध्याय, आर अभय त्रिपाठी, आर. महेश साहू, म.आर. पिन्की प्रजापति, चा.आर. अनिल मरावी की मुख्य भूमिका रही।













