April 17, 2026 11:31 pm

RNI No : MPHIN / 2017 / 76083

best news portal development company in india

RNI No: MPHIN/2017/76083

विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का दिया संदेश

अनूपपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जैतहरी विकासखंड के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर, नशा मुक्ति के जन जागरूकता स्लोगन का उद्घघोष किया। इस अवसर पर नशा मुक्ति के लिए लोगों को संदेश देने तथा जन जागरूकता की शपथ ली गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वयक श्री दिनेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में युवाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार प्रजापति, शिक्षक सोमल सिंह श्याम, आशा राठौर, जय सूर्य गुप्ता, रजनी पटेल, कामिनी शुक्ला, सावित्री बसंत जयप्रकाश बैगा,मीराबाई राठौर आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!